मुरादाबाद, फरवरी 16 -- मुगलपुरा थाना पुलिस ने एक किलो 490 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। थाना मुगलपुरा प्रभारी निरीक्षक केके राणा ने बताया कि मुर्सलीम उर्फ तुल्ला (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी बरवलान क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में करूला जयंतीपुर थाना मझौला का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 490 ग्राम अवैध चरस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी मुर्सलीम को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी को पकड़े वाली टीम में दरोगा योगेश शर्मा, दरोगा ओम शुक्ला, दरोगा मजहर रिहान शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.