एक किलो 469 ग्राम चरस के तस्कर गिरफ्तार
श्रावस्ती, जून 17 -- श्रावस्ती,संवाददाता। मल्हीपुर पुलिस ने नेपाल सीमा पर एक तस्कर को एक किलो 469 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर पर मुकदमा दर्ज करके न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। मल्हीपुर पुलिस मंगलवार शाम को राप्ती बैराज के निकट संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिया नंबर एक पर जाता हुआ दिखा। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने दौड़ा कर दबोच लिया। इसके साथ ही उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से एक किलो 469 ग्राम चरस बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान ग्राम बढ़ईपुरवा निवासी जाबिर पुत्र मुकद्दस के रूप में बताया है। यह भी पढ़ें- 76 किलो नेपाली गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.