गौरीगंज, मार्च 1 -- संग्रामपुर। नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को एक किलो 340 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिरों से सूचना मिली कि विशेषरगंज बाजार में एक महिला अपने घर पर स्थित किराना की दुकान पर गांजा की पुड़िया बनाकर बेंच रही है। जिस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ छापेमारी किया तो दुकान पर महिला के पास मौजूद झोले में रखी 310 पुड़िया में कुल एक किलो 340 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान रंजू कसौधन पत्नी दिनेश कसौधन उर्फ मिन्टू निवासी विशेषरगंज के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.