एक किलो 180 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
कौशाम्बी, मई 27 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद कड़ा धाम थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम एक किलो 180 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है।कड़ा धाम इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कोखराज के अहिरारा मजरा बरमतपुर निवासी चंद्रशेखर पुत्र स्व. राम प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक किलो 180 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा फतेहपुर से लाया था। यहां फुटकर बेचने की फिराक में था। यह भी पढ़ें- चाकुलिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, 16 हजार का गांजा बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.