प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- एसपी दीपक भूकर के चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत कुंडा पुलिस ने शुक्रवार को एक किलो 115 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में दरोगा चन्द्रबली सिंह पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को वाहनों की चेकिंग को निकले। तभी जरिए मुखबिर मिली खबर पर तिलौरी नहर पुलिया के पास से अमित कुमार यादव निवासी अघोरी की बाजार लरु को गिरफ्तार किया। दौरान तलाशी उसके पास से एक किलो 115 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस आरोपित को थाने लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस केतहत रिपोर्ट दर्ज की। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...