बिहारशरीफ, मार्च 17 -- चंडी थाना क्षेत्र के केशौरा गांव में पुलिस ने की कार्रवाई चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के केशौरा गांव से पुलिस ने एक किलो 332 ग्राम गांजा जब्त किया है। साथ ही एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग किशोर का पिता छापेमारी से पहले भागने में सफल रहा। पूछताछ में उसने बताया कि पिता के साथ मिलकर गांजा की खेती और बिक्री करता था। सर्किल इंस्पेक्टर सत्यम चंद्रवंशी ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस व नारकोटिक्स विभा की टीम ने एक घर में छापेमारी की। पुलिस को देखकर एक लड़का भागने लगा। उसे पकड़ लिया गया। घर की तलाशी लेने पर करकटनुमा घर की छत के उपर पॉलीथीन में रखा हुआ गांजा बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.