शाहजहांपुर, मार्च 13 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। रामचंद्र मिशन थाना पुलिस ने एक किलो से अधिक अफीम के साथ नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां एक व्यक्ति को अफीम की सप्लाई देने आया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।कार्यवाहक थाना प्रभारी कैलाश चंद्र के अनुसार पुलिस टीम ने हाईवे से सराय काइयां जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए प्रभु शाह को गिरफ्तार किया। आरोपी नेपाल के पर्सा जिले के थाना पौखरिया क्षेत्र के गांव बैरिया बिरता का निवासी है। वर्तमान में वह बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र के गांव झज्जरी में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.023 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली जिले के फरीदपुर निवासी एक व्यक्ति के बुलावे पर यहां अफीम देने आया था। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.