सुपौल, मई 25 -- सरायगढ़ निज संवाददाता भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को सरायगढ़ पंचायत के झाझा गांव की वार्ड 7 में मो. अफाज के घर छापेमारी अभियान चलाकर उनके घर से एक किलो गाजा व 16 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद कर तस्कर मो. अफाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गांजा तस्कर मो. अफाज के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत भपटियाही थाना केस संख्या 139/ 26 दर्ज कर आरोपी मो. अफाज को जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- 180 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...