एक किलो गांजे के साथ तस्कर दबोचा
मुजफ्फर नगर, मई 13 -- मुजफ्फरनगर। ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को एक किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का पूछताछ के बाद चालान कर दिया। शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर न्याजूपुरा कब्रिस्तान रोड पर काली नदी के किनारे से तस्कर जुल्फिकार उर्फ जुल्लू निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड शहर कोतवाली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने एक किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ चालान कर दिया है। यह भी पढ़ें- तस्कर की जमानत अर्जी खारिज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.