बक्सर, जून 3 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना की पुलिस ने देवल पुल के पास बुधवार की सुबह एक किलो गांजा के साथ यूपी के एक युवक को गिरफ्तार किया। हालांकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक से दो युवक देवल पुल के पास से गुजर रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। एक को किसी तरह पकड़ लिया गया। उसके पास से एक किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुंदन कुमार बताया। वह यूपी के गाजीपुर जिले के गहमर का रहने वाला है। पुलिस मौके से निकल भागने वाले उसके साथी की तलाश में जुट गई है। (बक्सर से मनोज सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...