भागलपुर, जनवरी 22 -- थाना पुलिस ने कजरैली बाजार स्थित बैंक गली के एक घर से एक किलो गांजा बरामद किया है। गांजा की तस्करी एक किराना दुकान में चल रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दिलीप राय की दुकान से एक किलो गांजा बरामद किया है। दिलीप राय के इस कारोबार में सुषमा देवी नाम की पड़ोसी महिला पर सहयोग करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष चनवीर यादव ने बताया दोनों को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.