अंबेडकर नगर, मई 27 -- अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाने की पुलिस ने एक किलो 107 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर संजय वर्मा पुत्र राम चरित्र निवासी मरथुआ सरैया थाना अहिरौली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके कब्जे से एक झोले में 1107 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ अहिरौली और पड़ोसी जनपद अयोध्या के थाना गोसाईगंज में लूट, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...