गौरीगंज, मार्च 26 -- संग्रामपुर।नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत पुलिस ने एक किलो 20 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पर गांजा की पुड़िया बनाकर मालती नदी के पास बेंच रहा है। सूचना पर उन्होंने पुलिस टीम के पास मौके पर जाकर गांजा बेंच रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान दद्दन सिंह निवासी ग्राम रामगढ़ थाना संग्रामपुर के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.