औरैया, फरवरी 3 -- औरैया, संवाददाता। शहर में बाजारों से लेकर मुहल्लों तक छोटे दुकानदारों द्वारा खुलेआम घटतौली की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन बना हुआ है। हालत यह है कि एक किलो सामान के बदले ग्राहकों को महज 900 ग्राम ही दिया जा रहा है। कम वजन मिलने पर जब ग्राहक आपत्ति जताते हैं तो दुकानदारों से तीखी नोंकझोंक की स्थिति बन जाती है। शहर के सुभाष चौराहे से मंडी समिति, दिबियापुर रोड और कानपुर रोड सहित विभिन्न सड़कों पर लगी ठेलियों और मुहल्लों की दुकानों पर अधिकांश दुकानदार पारंपरिक कांटा-बांट की जगह इलेक्ट्रॉनिक कांटे का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन इनमें से ज्यादातर कांटे न तो बांट-माप विभाग से सत्यापित हैं और न ही उन पर विभागीय मोहर लगी हुई है। कई दुकानदारों को तो यह तक जानकारी नहीं है कि तौल उपकरणों का सत्यापन और प्रमाण पत्र अनिवार्य होता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.