बदायूं, अगस्त 24 -- पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब एक किलो अवैध अफीम और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्राम फतेहनगला निवासी संजीव पुत्र धनपाल और कस्बा वजीरगंज के मोहल्ला गोपालपुर निवासी रोहित पुत्र रामपाल के रूप में हुई है। 22 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों स्विफ्ट डिजायर कार से अफीम लेकर करैंगी रोड से ग्राम अल्लुआ की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बगरैन-करैंगी मुख्य मार्ग से ग्राम अल्लुआ जाने वाले रास्ते पर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने कार पीछे ले जाने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी ...