बदायूं, अप्रैल 17 -- थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस को थाना क्षेत्र में लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। इस पर पुलिस ने अपनी टीम को सक्रिय कर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव उसैता में एक युवक तस्करी के लिए तैयार बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरिफ नाम के युवक को थैले सहित गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- 4 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार दिन में हुई कार्रवाई के चलते गांव में हलचल मच गई और लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद प...