रांची, मई 3 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार दोपहर सदर अस्पताल के समीप से एक युवक को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब एक किलो 26 ग्राम अफीम बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान मारंगहादा थाना क्षेत्र के बिचागुटू गांव निवासी 25 वर्षीय मानी मुंडा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि शनिवार अपराह्न पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर अस्पताल से इट्ठे की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर एक व्यक्ति बाइक से अफीम की बिक्री के लिए पहुंचा है। सूचना के ...