अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़। बुधवार दोपहर दो बजे चिलचिलाती धूप में नौरंगाबाद बाजार में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित था। दुकानों पर सन्नाटा पसरा था तो सड़कें भी सूनीं पड़ी थीं। जो लोग बाहर निकल रहे थे, वे सिर को कपड़े से ढंके हुए थे। ऐसे हालातों में पेयजल ही एक मात्र सहारा नजर आता है। लेकिन, छर्रा अड्डा पुल से लेकर एटा चुंगी चौराहे तक करीब एक किलोमीटर के दायरे में सार्वजनिक रूप से पानी का कोई इंतजाम नहीं था। नौ देवी मंदिर के बाहर जरूर एक सरकारी नल लगा हुआ था। लेकिन, प्रमुख बाजार के बीच वो नाकाफी था। दुकानों पर तो वॉटर कूलर व पानी के अन्य इंतजाम थे, मगर राहगीरों के लिए सड़क पर प्याऊ जैसा कुछ नजर नहीं आया।गर्मी यह भी पढ़ें- सड़क किनारे से गायब हो गए हैंडपंप, अब कूलिंग प्वाइंट ही सहारा दिन-ब-दिन विकराल रूप ले रही है। इसके लिए जरूरी है कि शरीर में...