महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन, सुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए तैयारी युद्ध स्तर पर हो रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए परिषद ने विस्तृत निर्देश दिया है। इसमें परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र के एक किलोमीटर दायरे में सभी फोटोकापी की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा में नकल माफियाओं की मंशा पर पानी फेरने के लिए भारी भरकम मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ 18 फरवरी से होगी। इसके लिए 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल व इंटर को मिलाकर कुल 70701 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 38961 व इंटरमीडिएट के कुल 31740 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली व गड़बड़ी को रोकने के लिए परीक्षा के दिन...