एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, मई 17 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना पुलिस एवं मद्य निषेध की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 1.048 किलोग्राम स्मैक बरामद किया है। टीम ने बंगाल के तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंगाल के मालदा जिलान्तर्गत मालदा कोट थाना के मजमपुर निवासी मासूम शेख के रूप में की गई है। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के निरीक्षक राजकिशोर यादव ने बताया कि दालकोला चेकपोस्ट पर शनिवार देर रात वाहन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान बंगाल की ओर से आई एक बस की तलाशी ली गई। जिससे स्मैक की खेप बरामद की गई। इसके साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- चार लाख की ब्राउन शुगर संग फेरीवाला गिरफ्तार पूछताछ में उसने बताया कि बंगाल से स्मैक लेकर वह खगड़िया जिलान्तर्गत मानसी जा रहा था। वहीं इसकी डिलेवरी देनी थी। यह भी पढ़ें- 119 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.