बरेली, मई 1 -- फरीदपुर, संवाददाता।पुलिस भर्ती टीम ने चेकिंग के दौरान तस्कर को एक किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। गुरुवार को फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम की टीम बीसलपुर रोड के अंडरपास के निकट गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने संदिग्ध को रोकने की कोशिश की तो वह भागने ल, पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फरीदपुर के ढकनी गांव निवासी अनिल बताया। उससे एक किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह भूरा नाम के युवक से गांजा खरीद कर लाया था। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि भूरा नाम के युवक को चिन्हित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पांच किग्रा गांजा के साथ युवक पकड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.