अररिया, मई 2 -- एक कारोबारी धड़ाया पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मजलिसपुर स्थित एक किराना दुकान से पुड़िया में बंधा 13.40 ग्राम स्मैक बरामद किया। इस क्रम में कारोबारी कुंती देवी को भी महिला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अवर निरीक्षक मिथुन कुमार शर्मा के बयान पर पलासी थाना में नामजद केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मजलिसपुर स्थित किराना दुकान में कुंती देवी स्मैक का अवैध कारोबार करती है। इस क्रम में पुलिस उनके दुकान पर पहुंच कर दुकान के अंदर पुड़िया में बंधा अलग-अलग जगहों पर रखा कुल 13.40 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- अररिया : एक किराना दुकान से पुड़िया में बंधा 13.40 ग्राम स्मैक बरामद इस क्रम में महिला कार...