एक कार्ड और पूरे देश में सफर, नोएडा मेट्रो 15 अगस्त से देने जा रही बड़ी सुविधा
नोएडा, अगस्त 14 -- नोएडा मेट्रो के कार्ड के जरिए दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर, चेन्नई, बेंगुलरू, कोच्चि, मुंबई समेत देश की किसी भी मेट्रो और बसों में सफर कर सकेंगे। ये सुविधा 15 अगस्त से शुरू हो जाएगी। दिल्ली मेट्रो में भी प्रयोग होने वाले अलग-अलग कार्ड भी नोएडा में चलेंगे। 15 अगस्त की सुबह से यह सुविधा शुरू होने से लोगों का सफर आसान हो जाएगा। अभी अलग-अलग कार्ड होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन-एनएमआरसी-की ओर से यह सुविधा शुरू की जा रही है। एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि सभी स्टेशनों पर नेशनल कॉमन मोबालिटी कार्ड-एनसीएमसी-का क्रियान्वयन कर दिया गया है। इसके तहत नोएडा मेट्रो के सभी 21 स्टेशनों पर एनसीएमसी द्वारा पैमेंट भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है जिसके तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.