आगरा, जनवरी 31 -- शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को दो अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पथवारी बेलनगंज में डीके बंसल और आलोक कुमार बंसल द्वारा अवैध रूप से कारखाने का संचालन किया जा रहा था। नोटिस जारी होने के बाद भी कारखाना बंद नहीं किया गया, इसलिए टीम ने शनिवार को इसे सील कर दिया। इसी प्रकार हास्पिटल रोड पर अयूब द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण किया जा रहा था। इस निर्माण को भी टीम ने जांच के बाद सील कर बंद कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.