नई दिल्ली, फरवरी 10 -- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चिकित्सा सुविधाओं के दुरुपयोग पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि सरकारी संसाधनों का गलत इस्तेमाल किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं इसलिए देती है, ताकि जरूरतमंदों को लाभ मिल सके, न कि दुरुपयोग के लिए। मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में सामने आया है कि एक ही कर्मचारी के नाम च्यवनप्राश के 75 डब्बे लिख दिए गए, जो पूरी तरह अनुचित है। यह न सिर्फ व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि जरूरतमंदों के हक पर भी चोट करता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सुविधाओं का उपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.