एक करोड़ 68 लाख के शहीद पार्क निर्माण में मिट्टी की जगह डाला कचरा
उरई, मार्च 14 -- उरई। संवाददाता कोंच झांसी बाईपास पर बनाए जा रहे शहीद पार्क पर घटिया काम कराया जा रहा है। मनमानी का आलम यह है कि ठेकेदार ने मिट्टी के बजाए कचरा से फीलिंग करा दी। और तो और ट्रैक के साथ ग्रिल लगाने में भी नियमों को ताक पर रख दिया गया। जबकि लोगों की िशकायत पर अवर अभियंता ने निरीक्षण में कमी भी पकड़ी थी। पिछले दिनों डीएम राजेश कुमार पांडेय ने भी पार्क निर्माण को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदार को फटकार लगाई थी, पर उसकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा। नतीजा सभी के सामने है।मोक्षधाम के ठीक सामने नगर पालिका परिषद की ओर से शहीद पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। एक करोड़ 68 लाख से होने वाले निर्माण कार्य का जिम्मा जिस कार्यदायी संस्था को दिया गया, उसके ठेकेदार मनमानी पर उतारु है। वार्ड के लोगों व स्थानीय नागरिकों की मानें तो शहीद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.