अयोध्या, जून 11 -- अयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि परियोजनाओं के निरीक्षण हेतु नामित नोडल अधिकारी इस माह परियोजना का निरीक्षण करते हुये अपनी रिपोर्ट समय पर प्रेषित करें तथा परियोजना से संबंधित कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारी समस्त अभिलेखों के साथ नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य में सहयोग करें। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागीय अधिकारियों से परियोजनावार प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य न...