जहानाबाद, मार्च 12 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीडीसी डॉ. प्रीति ने गुरुवार को उद्योग विभाग की योजनाओं से संबंधित ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया। सर्वप्रथम महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ने विभागीय योजनाओं के लक्ष्य एवं लक्ष्य प्राप्ति से डीडीसी को अवगत कराया। महाप्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम के अन्तर्गत जिला का वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य 65 है जिसके विरूद्ध अबतक 47 आवेदनों का ऋण स्वीकृति हुआ है एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अन्तर्गत 141 लक्ष्य है, जिसके विरूद्ध अब तक मात्र 83 आवेदनों का ऋण स्वीकृत किया गया है। उप विकास आयुक्त ने ऋण वितरण शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम अन्तर्गत 69.00 लाख का ऋण स्वीकृति या भुगतान तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनान्तर्गत 30...