ललितपुर, मई 12 -- ललितपुर। जनपद में छापेमारी के दौरान पकड़े गए एक करोड़ दस लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थों को न्यायालय की अनुमति पर जिलास्तरीय समिति की उपस्थित में निस्तारण कराया गया। यह कार्रवाई झांसी जनपद के बिजौली स्थित यूनिट में की गयी। जनपद में समय-समय पर संचालित अभियान के दौरान थाना नाराहट, थाना पूराकलां, थाना मड़ावरा व थाना पाली पुलिस ने 211.250 किलोग्राम गांजा, 200 ग्राम चरस, 650 ग्राम नशीला पाउडर जब्त किया था। जिसकी बाजारू कीमत एक करोड़ दस लाख रुपये बताई गई। न्यायालय की अनुमति के बाद आपरेशन दहन के तहत इस मादक पदार्थ को माल निस्तारण अभियान के तहत जनपदस्तरीय गठित समिति की उपस्थिति में मेमर्स मेडिकल पोल्यूशन कंट्रोल कमेटी की बिजौली स्थित इकाई में नियमानुसार निस्तारण कराया गया। यह भी पढ़ें- 10.61 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों को नष्ट कराय...