अररिया, मई 3 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया पुलिस ने एक बार फिर ड्रग माफिया के खिलाफ एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने कार में छिपाकर पश्चिम बंगाल से लेकर अररिया पहुंचे एक किलो 35 ग्राम स्मैक जब्त किया है। पुलिस ने चार स्मैक के धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। जब्त अवैध स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ से अधिक बतायी जाती है। इस दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त किया। गिरफ्तार स्मैक के धंधेबाज पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कालियाचक थाना क्षेत्र का रहने वाला मो उमेर अली, मो रोहित शेख, सबीरुल शेख व सदीकुल है। नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम अररिया-पूर्णिया फोरलेन पर कुसियारगांव स्थित न्यू मरंगा ढाबा के समीप यह कार्रवाई की है। शनिवार को पुलिस कार्यालय में एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.