मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स) गाजीपुर ने मंगलवार को देहात कोतवाली पुलिस के सहयोग से एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 528 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। तलाशी के दौरान इनके पास से 24 सौ नगद और बाइक बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर जिले के ही निवासी हैं। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एएनटीएफ गाजीपुर ने देहात कोतवाली पुलिस के सहयोग से बरकछा कलां मीलस्टोन-135 के पास घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोचा। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम रवि सोनकर पुत्र झूरी निवासी शाहपुर चौसा थाना कोतवाली देहात और इमरान पुत्र अब्दुल हसन उर्फ खेतल निवासी जसोवर थाना कोतवाली देहात बताया। तलाश में इनके पास से 528 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, ...