एक करोड़ की लागत से दूसरे एफएसटीपी का होगा निर्माण
भदोही, जुलाई 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में दूसरे एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण होगा। जिला प्रशासन स्तर से भूमि चिन्हित किया जा चुका है। दूसरा एफएसटीपी का निर्माण भदोही ब्लॉक के पिपरिस गांव में होगा। पहला ज्ञानपुर ब्लॉक क्षेत्र के भगवान में बन चुका है। डीपीआरओ सपना अवस्थली ने बताया कि जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब तीन लाख से अधिक एकल शौचालय और 520 से अधिक सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है। गांव में बने इन शौचालयों में प्रतिदिन ग्रामीण शौच करने के लिए जाते हैं। तीन से चार साल पूर्व बने सामुदायिक शौचालय के टैंक भर जाते हैं। जिसका निस्तारण कराने के लिए पंचायतों को शहर से वाहन को बुलाना पड़ता है। इसके लिए तीन से पांच हजार रूपये खर्च करने पड़ते हैं। अब सरकार तीन से पांच हजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.