एक करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली
बाराबंकी, मई 4 -- बाराबंकी। शालीमार पैराडाइज कॉलोनी में किराएदार ठेकेदार के घर हुई करीब एक करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। गोरखपुर निवासी अजय बघेल नगर कोतवाली के शालीमार पैराडाइज कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। वह 30 अप्रैल को गोरखपुर से वापस अपने घर लौटे थे। जब वह अपने घर में दाखिल हुए तो अलमारी का टूटा ताला देख कर उनके होश उड़ गए। चोर उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर, एक लाख नगदी व करीब एक करोड़ रुपये के जेवर उठा ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने जांच की। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया। इस घटना के चार दिन हो चुके हैं लेकिन अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हालांकि पुलिस संद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.