एक करोड़ की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बहराइच, मई 15 -- रुपईडीहा, संवाददाता। एएनटीएफ थाना बाराबंकी एवं थाना रूपैडिहा पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बाबागंज-चरदा रोड पर दबिश देकर दो व्यक्तियों के पास 10 किलो 50 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है। रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बाबागंज-चरदा रोड पर दो युवक मादक पदार्थ की तस्करी कर अफीम की खेप ले जाई जा रही है। टीम ने दबिश देकर रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सोरहिया निवासी पंकज कुमार वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा नेपाल के सुर्खेत जिले के छिंछू बाजार निवासी खिम बहादुर कार्की पुत्र खड़क बहादुर कार्की को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के कब्जे से एक करोड़ से अधिक रुपए की अफीम बरामद हुई है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.