लोहरदगा, फरवरी 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले का एक करोड़ से ऊपर राजस्व देने वाला बस स्टैंड दशकों से बदहाल पड़ा हुआ है। बस स्टैंड में न पेयजल की व्यवस्था है और न ही यात्री शेड की। मजबूरी में बस कर्मी और यात्रियों को ठेले, होटल और खोमचे वालों के अस्थाई शेड का सहारा लेना पड़ता है। जिले में आवागमन का महत्वपूर्ण साधन बस सेवा ही है जो जिले को कई जिलों और राज्यों को जोड़ती है। यहां से बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बनारस आदि तक गाड़ियां चलती है पर बस यात्रियों की सुविधा का कोई इन्तजाम बस स्टैंड में नही है। गर्मी और बरसात में लोग दुकानों के तंबू और शेड और जाड़े में खुले धूप में रहकर बसों की राह तकते हैं। बस स्टैंड में एक सुलभ शौचालय तो मौजूद है पर वहां तक जा कर लौटने में बस तक छूट जाए ऊपर से शौचालय में सफाई के अभाव में गंदगी पसरी रहती है सो अलग।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.