सासाराम, मार्च 11 -- दिनारा, एक संवाददाता। नटवार पुलिस ने ठगी के पूर्व के मामले में बुधवार को एक महिला आरोपित को नोखा से गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 140 /24 में ठगी मामले में आरोपित धर्मपुरा थाना के सिसिरित केशो सिंह टोला निवासी संजय कुमार सिंह की पत्नी नम्रता कुमारी को नोखा से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद महिला आरोपित को न्यायिक हिरासत भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...