बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। विकास खंड बड़ोखर की ग्राम पंचायत भरखरी स्थित पवित्र कबीर आश्रम का कायाकल्प होगा। पर्यटन विभाग ने 138.89 लाख धनराशि स्वीकृत की है। सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को नामित किया गया है, जिसे प्रथम किस्त के रूप में रुपये 70 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। स्वीकृत परियोजना के अनुसार कबीर आश्रम को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यात्री हाल का निर्माण, भव्य मुख्य प्रवेश द्वार, रेड स्टोन एवं कोटा स्टोन से फर्श का कार्य, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं बोलार्ड लाइट की स्थापना, आर.सी.सी. बेंच, डस्टबिन एवं साइनेज लगाए जाएंगे। साथ ही सैंड स्टोन म्यूरल, सुगम पाथ-वे, शुद्ध पेयजल हेतु वाटर कूलर, तथा आकर्षक हॉर्टिकल्चर एवं लैंडस्केपिंग का कार्य भी कराया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.