छपरा, मार्च 18 -- सारण में साइबर ठगी मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार बैंक खाते का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने में हुआ 7 चेक, 4 पासबुक, 8 एटीएम कार्ड, 3 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड, 31 सिम कार्ड, 3 मोबाइल फोन जब्त छपरा, हमारे संवाददाता। अपने बैंक खाते का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने और उसे आगे ट्रांसफर करने के मामले में साइबर ठगी के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की गहन जांच में यह भी खुलासा हुआ कि पिछले कुछ महीनों में इस खाते के माध्यम से कुल Rs.1,28,64,118 का लेन-देन किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनुपम कुमार के रूप में हुई है, जो मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव का निवासी है। साइबर इंटेलीजेंस शाखा, बिहार पुलिस मुख्यालय से प्राप्त गोपनीय सूच...