एक करोड़ से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन धराएं
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसटीएफ और एयरपोर्ट पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार रात कार्रवाई कर तीन युवकों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद की गई। सूत्रों के अनुसार, बरामद करीब 80 पेटी में हजारों शीशी प्रतिबंधित सिरप की खेप को अवैध तरीके से सप्लाई के लिए रखा गया था। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाने में जुटी है। मामले में बरामदगी और गिरफ्तारी को लेकर देर रात तक कार्रवाई जारी रही। बताया गया है कि एयरपोर्ट थाना से करीब 500 मीटर दूर कोडीनयुक्त कफ सीरप का भंडारण किया जा रहा था। यहां पर भंडारण करने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.