एक करोड़ से अधिक का गबन का आरोप, पूर्व अध्यक्ष समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, जून 1 -- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष समेत तीन अधिवक्ताओं पर एक करोड़ से अधिक की धनराशि के गबन और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगा है। नगर कोतवाली में वर्तमान बार अध्यक्ष ने पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा का कहना है कि आरोप निराधार हैं। फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गई है।नगर कोतवाली में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव की ओर से एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि उनके द्वारा बार एसोसिएशन के रिकार्ड का अवलोकन किया गया, जिसमें बार एसोसिएशन के फंड के दुरुपयोग व गबन और दस्तावेजों में हेरफेर सामने आया। सीए द्वारा जांच कराई गई, जिसकी मूल रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.