रांची, सितम्बर 9 -- रांची, संवाददाता। 14वीं जेपीएससी परीक्षा में अभ्यर्थियों की कथित सेटिंग के खेल का बड़ा खुलासा जमानत की सुनवाई के दौरान सामने आया है। सीआईडी ने अदालत को बताया कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को परीक्षा में सेट कराने के लिए करीब एक करोड़ और एससी-एसटी अभ्यर्थी के लिए 80 लाख रुपये तक की रकम तय होने की बात जांच में सामने आई है। प्रत्येक अभ्यर्थी पर पांच लाख रुपये कमीशन देने का भी कथित सौदा था। मामले में आरोपी उमेश कुमार की जमानत अपर न्यायायुक्त-1 सह विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने बुधवार को खारिज कर दी। सीआईडी के अनुसार, उमेश कुमार मुख्य आरोपी अभय कुमार तिवारी का कारोबारी साझेदार था। यह भी पढ़ें- JPSC गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा खुलासा, ख्यांग्ते ने इस्तीफे के बाद सरकारी लैपटॉप से डिलीट किया था डाटा जांच में सामने आया...