मिर्जापुर, जुलाई 31 -- मिर्जापुर,संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों के उपर से गुजरे काल रूपी हाईटेंशन तार को शिफ्ट करने में कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही आड़े रहा है। बिजली तारों के शिफ्ट करने के लिए एक वर्ष पूर्व शासन स्तर से ही एक करोड़ 16 लाख रुपये लेने के बाद भी विद्युत विभाग को दिया जा चुका है। बावजूद इसके विद्युत विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगा, जबकि बीएसए की ओर से बार-बार रिमाइंडर के अलावा शासन व जिला प्रशासन की अमूमन प्रत्येक बैठक में स्कूल के उपर से गुजरे बिजली के खतरनाक तारों की शिफ्टिंग का मुद्दा छाया रहता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: परिषदीय विद्यालयों में नहीं पहुंच सकी बिजलीबिजली विभाग की लेटलतीफी बैठक में जिलाधिकारी आदि अधिकारियों के बिजली अधिकारियेां पर दबाव डालने पर अधिकारी आश्वासन देने के बाद बाहर निकलते ह...