छपरा, जनवरी 22 -- कुरकुरे व चिप्स से ढंक कर ले जायी जा रही थी शराब छपरा, एक संवाददाता। शराब माफिया उत्पाद विभाग व पुलिस से बचने के लिए ट्रंक के कंटेनर से कुरकुरे व चिप्स से ढक कर शराब की तस्करी करने लगे हैं। मांझी में मिले ऐसे मामले की जांच की जा रही है। मद्य विभाग की टीम अब ऐसे फास्ट फूड वाले सामानों की भी कड़ी निगरानी कर रही है। सहायक आयुक्त मद्य निषेध केशव कुमार झा ने बताया कि धंधेबाज पहले दूध- सब्जी, अलकतरा के वाहन व एंबुलेंस से शराब की तस्करी करते थे लेकिन जांच में पकड़े जाने के बाद शराब माफिया अब अलग-अलग तरीके अपनाने लगे हैं। मांझी वाले मामले में विभाग की टीम को यह सूचना मिली थी कि एक ट्रक के कंटेनर से कुरकुरे व चिप्स से ढंक कर शराब की तस्करी की जा रही है। कंटेनर में विदेशी शराब को कुरकुरे, चिप्स के पैकेट से ढंक कर ले जाया जा रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.