समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी से दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान टिंकू मधान के पुत्र हर्षवर्धन मधान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में करीब एक करोड़ रुपए की ठगी की गई थी। जानकारी के अनुसार दिल्ली के जामियानगर थाना में 25 मार्च को साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था। ठगों ने एक मोबाइल एप के जरिए पैसा डबल करने का झांसा देकर पीड़ित से बड़ी रकम ठग ली थी। जांच के दौरान पुलिस जब ट्रांजैक्शन से जुड़े बैंक खातों की पड़ताल कर रही थी, तब हर्षवर्धन मधान का खाता सामने आया, जिसमें 1.20 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम समस्तीपुर पहुंची और स्थानीय नगर थाना पुलिस के सहयोग से युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.