मधुबनी, अप्रैल 28 -- मधुबनी। करोड़ रूपए के ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार तस्करों की सम्पत्ति जब्त होगी। एसपी योगेंद्र कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को एक किलो 227 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ देवधा के मिश्रीलाल चौक से गिरफ्तार जयनगर के बलडीहा निवासी मो. कमरूल एवं देवधा थाना के उसराही गांव के सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया गया। जब्त ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रूपए है। गिरफ्तार तस्करों कि संपत्ति कि जांच की जा रही है। तस्करों की संपत्ति जब्त की जाएगी। उन्होंने कहा जिस चार चक्का वाहन से ब्राउन शुगर बरामद हुई है उसकी जांच चल रही है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि जब्त वाहन तस्करों का ही है। ब्राउन शुगर एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी कर दोनों ने काफी संपत्ति अर्जित किया है। कई जगहों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.