प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बाराबंकी से एक करोड़ छह लाख की कीमत की हेरोइन लेकर बस से प्रयागराज जा रहा बाराबंकी का तस्कर मंगलवार शाम देल्हूपुर के गजेहड़ा में गिरफ्तार कर लिया गया। उसने नैनी जेल में बंद अपने बेटे के दोस्त को सप्लाई देने के लिए उसे गजेहड़ा में बुलाया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। प्रयागराज एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रभारी एसआई सत्येंद्र प्रधान, विनोद कुमार को सूचना मिली कि बाराबंकी की ओर से एक व्यक्ति बस से मादक पदार्थ लेकर गजेहड़ा जंगल की ओर आ रहा है। इस पर उनके साथ एसओ देल्हूपुर राधेश्याम बकुलाही नदी पुलिया के पास बैरियर लगाकर बसों की चेकिंग करने लगे। यह भी पढ़ें- 610 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ युवक को दबोचा तभी एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से 503.6 ग्राम ...