प्रयागराज, अप्रैल 22 -- नवाबगंज/प्रयागराज। हिटी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और नवाबगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात मंसूराबाद बाईपास के पास 550 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मांडा निवासी अनीश कुमार उर्फ आशीष सोनकर और सौरभ सोनकर से बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 1.10 करोड़ रुपये बताई गई है। दोनों आरोपी मांडा खास निवासी सागर के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। पुलिस गिरोह के सागर समेत अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।एएनटीएफ प्रभारी सत्येंद्र प्रधान ने बताया कि कई दिनों से मादक पदार्थों की तस्करी की शिकायत मिल रही थी। इस पर नवाबगंज पुलिस के साथ मिलकर कार सवार दोनों आरोपी को पकड़ा गया। इनके पास हेरोइन, दो मोबाइल, एक कार व 700 रुपये नकदी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.