मुजफ्फर नगर, जून 12 -- मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक करोड़ से अधिक की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने फर्जी फर्म तैयार कर बैंक एकाउंट खुलवाकर साइबर ठगों को बैंक खाता दिया था। उसके दो बैंक खातों में करोड़ों रुपये की रकम का साइबर ठगी के माध्यम से ट्रांसजेक्शन हुआ है। एक्सिस बैंक खाते पर विभिन्न राज्यों में 36 शिकायतें साइबर ठगी की दर्ज है, जिसमें 29 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी कर रकम आई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है।

साइबर ठगी की घटना का खुलासा एसपी क्राइम इन्दु सिद्वार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि दिशा पेपर मिल के पूर्व कंसलटेंट डायरेक्टर दिनेश चंद्र को फेसबुक के माध्यम से फ्रेड रिक्वेस्ट भेजकर महिला ने भावनात्मक संबंध बनाकर वादी से ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं निवेश के नाम पर एक ...