एक करोड़ की लागत से बने वन अतिथि शाला भवन का मंत्री ने उद्घाटन
बोकारो, जून 19 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित वन विभाग परिसर में वन विभाग मद से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए अतिथि शाला (वन विश्रामागार) भवन का उद्घाटन शुक्रवार को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने मंत्री का पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह नवनिर्मित वन विश्रामागार क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके निर्माण से अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, पर्यटकों और आम नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- भीषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.