समस्तीपुर, फरवरी 25 -- समस्तीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुरगाहर में बीते 13 फरवरी को दिनदहाड़े हथियार के बल पर 'प्रियंका ज्वेलर्स' से हुई करीब एक करोड़ रुपये की आभूषण लूट का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में अंतरजिला गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाला खुलासा यह है कि लूट की पूरी साजिश पीड़ित दुकानदार के करीबी रिश्तेदार ने ही रची थी। गिरफ्तार बदमाशों में बेगूसराय जिले में मटिहानी के केशव कुमार, लाखो के सुमित कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रवीण कुमार सोनी, मटिहानी के पीयूष कुमार, समस्तीपुर में बिथान के नक्षत्र यादव और खगड़िया में अलौली के अमित ठाकुर शामिल हैं। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार के नेतृत्व में डीआईयू और स्थानीय पुलिस...